फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: थलीसैंण में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/थलीसैंण। थलीसैण निवासी एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है। हालांकि अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी को बुजुर्ग महिला ने कुछ समय पहले एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम जायजा ले चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर को एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि सुरेशी देवी (55) निवासी नगर पंचायत थलीसैंण का शव घर में मिला, महिला के सिर पर वार किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे सर्वेश्वर प्रसाद की तहरीर पर थलीसैंण के वार्ड चार निवासी दीपक कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बुजुर्ग महिला ने आरोपित को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। पंवार ने बताया कि आरोपित की धरपकड़ की जा रही है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें