छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ
कहा कि क्विज प्रतियोगिता छात्रों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगी। डीईओ माध्यमिक रणजीत नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ समसामयिक ज्ञान को बढ़ाते रहना चाहिए और प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिता के पहले चरण स्क्रीनिंग में 11 टीमों के 33 प्रतिभागियों में छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ। जिसमें बहुविकल्पीय, विजुअल, एकस्टेंपोर, रैपिड फायर, बजर राउंड हुए।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: निगम की पर्वतीय रूट की 77 बसों का संचालन कागजों में उलझा, सीएम ने 130 बसों को दिखाई थी हरी झंडी
क्विज प्रतियोगिता के जिला समन्वयक अविनाश जॉन ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेश्वर ब्लाक की टीम प्रथम, यमकेश्वर ब्लाॅक की टीम द्वितीय व पाबौ ब्लाॅक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम का संचालन भवान सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर मैसेमोर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह, ब्लॉक समन्यवक पौड़ी जयदीप रावत, तकनीकी सलाहकार अर्जुन नेगी और प्रधानाचार्य निसणी चंद्रशेखर नौटियाल आदि मौजूद रहे।