फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों के लिए मिले आठ आवास

Sat, 06 Dec 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने किया डॉक्टरों के लिए बने ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण
विज्ञापन

श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर में डॉक्टरों के लिए 198.07 लाख रुपये की लागत से बने आठ आवास मिल गए हैं। शुक्रवार देर शाम चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अस्पताल परिसर में बने इन आवासों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उ
विज्ञापन

लोकार्पण समारोह के दौरान मंत्री ने कहा कि उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों के लिए आवास बनने से यहां की रात्रिकालीन आकस्मिक सेवाएं भी और सुदृढ़ होंगी। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विमल गुसाईं ने बताया कि अस्पताल परिसर में चिकित्सा अधीक्षक के लिए टाइप फाइव आवास भी बन चुके हैं जिसका लोकार्पण भी शीघ्र होगा। इसके अलावा टाइप थ्री के दो आवास एवं नर्सिंग और पैरामेडिकल के लिए आठ आवास का निर्माण कार्य जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें