फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिक्षा और कानूनी जागरूकता से बनेगा सशक्त समाज

Sat, 17 Oct 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाजिश कलीम ने कहा कि शिक्षा और कानूनी जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सरस्वती विद्यामंदिर श्रीनगर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती और अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। नाजिश कलीम ने छात्रों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई। वहीं, एसएसआई पंकज कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश मैठाणी, अधिकार मित्र पूनम हटवाल, प्रियंका रॉय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें