फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: थलीसैंण के धांधणखेत विद्यालय को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया

Thu, 15 Oct 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड थलीसैंण स्थित जनता इंटर कालेज धांधणखेत ने उत्कृष्ट परीक्षाफल प्रदर्शन के लिए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय को पांच लाख रुपये के पुरस्कार और मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 की प्रदेश स्तरीय सूची में इंटरमीडिएट स्तर पर विद्यालय को चयनित किया गया था। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानाचार्य डॉ. बबीता धस्माना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
संघ के मंडलाध्यक्ष संजय रावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय बिष्ट और जिलाध्यक्ष भारत बिष्ट ने प्रधानाचार्य डॉ. धस्माना की मेहनत और नेतृत्व क्षमता को सराहनीय बताया। कहा कि उनके नीतिगत फैसलों से ही विद्यालय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें