द्वारीखाल के नाम रहा उद्घाटन मुकाबला
मुख्यालय पौड़ी में 69वीं जनपदीय स्तरीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
प्रतियोगिता के पहले दिन हुए कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल के मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में 69वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का अंडर-17 खो-खो उद्घाटन मुकाबला द्वारीखाल के नाम रहा। इसमें द्वारीखाल ने दुगड्डा को पराजित किया।
मंगलवार को चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद जसंवत सिंह खेल मैदान रांसी में मुख्य अतिथि विधायक मुकेश कोली ने किया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन लाता है। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में रिखणीखाल ने कल्जीखाल की टीम को 23-13 और खिर्सू की टीम ने पोखड़ा को 28-18 से पराजित किया। खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में एकेश्वर ने खिर्सू को 5-1, रिखणीखाल ने कल्जीखाल को 6-4, थलीसैंण ने जहरीखाल को 1-0 से मात दी। बालिका वर्ग में द्वारीखाल ने पौड़ी को 3-0 और दुगड्डा ने एकेश्वर को 4-1 से हराया। वॉलीबाल अंडर-14 बालक वर्ग में पौड़ी ने एकेश्वर को 15-13 व 15-08 से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में कोट ने पोखड़ा को 15-08 व 15-10 और नैनीडांडा ने द्वारीखाल को 15-01 व 15-04 से करारी शिकस्त दी। बालिका वर्ग में जयहरीखाल ने पौड़ी को 16-14 व 15-08 और अंडर-19 बालिका वर्ग में दुगड्डा ने पौड़ी को 15-13 व 15-13 से हराया। प्रतियोगिता का संयोजन सुमंत नेगी, संचालन डा. कमेलश मिश्रा व मेहरबान सिंह भंडारी ने किया। जेपी यादव, राकेश कठैत, विनोद बिष्ट, दुर्गेश बर्त्वाल, ऋषिपाल रावत, जितेंद्र राय, अनिल नेगी, मनोज नेगी, मुकेश सुंदरियाल, धर्मेंद्र नेगी, ताजवन सिंह, उमा रौथाण, पूजा जोशी, अनीता बिष्ट, सूरज रमोला व प्रमोद रावत निर्णायक रहे। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु खुराना, सीईओ मदन सिंह रावत, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, आयोजन सचिव प्रभारी बीईओ विनीता शाह, सभासद मकान सिंह, जगत किशोर बड़थ्वाल, जयदीप रावत, योगंबर रावत, राजेश रावत, संग्राम सिंह नेगी व मृदुला गुजराल आदि मौजूद थे।