श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के जीआईसी खेल मैदान किलकिलेश्वर में आयोजित शरदकालीन क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की कबड्डी प्रतियोगिता अंडर-14 के बालक वर्ग में न्यूली ने नागराजाधार कड़कोट को 15-11 से पराजित किया। बालिका वर्ग में नागराजाधार कड़ाकोट ने खोला कड़ाकोट को पराजित किया। वॉलीबाल बालक एवं बालिका वर्ग में डांगचौरा की टीम विजेता व डांग कड़ाकोट की टीम उपविजेता रही। खो-खो बालक वर्ग में कीर्तिनगर ने जखंड को पराजित किया। संवाद