फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दुगड्डा-सौडू बीरखाल मार्ग सुधरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत दुग्ड्डा-सौडू बीरखाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य और जीआईसी जाखी के नए भवन के निर्माण कार्य का देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया।
डागर पट्टी के तीन दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग का निर्माण 80 के दशक में हुआ था, क्षेत्रीय लोग लंबे समय से करीब 15 किमी. संकरे एवं उबड़-खाबड़ मोटर मार्ग के मरम्मत की मांग कर रहे थे। जीआईसी जाखी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी ने कहा है कि क्षेत्रीय जनता की दुग्ड्डा से बीरखाल तक मोटर मार्ग के मरम्मत की मांग पूरी हो गई है। 1311.86 लाख रुपये की लागत से मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई की ओर से जल्द ही तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को हो रही दिक्कतों का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि डागर पट्टी के लगभग सभी गांव मोटर मार्ग से लाभान्वित हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने जीआईसी जाखी में 113.33 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। मौके पर जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, रणजीत सिंह, विकास मेहरा, अधिशासी अभियंता विनोद डंगवाल, सहायक अभियंता आरएल शाह, उत्तम सिंह नेगी, सविता शाह, सुनीता देवी, रीना देवी, मुकेश लखेड़ा, चन्द्रपाल चौहान, हिक्मत सिंह नेगी, सुमन असवाल, सतीश बलूनी, सोबन सिंह जस्यारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें