फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धूमधाम से मनाया गया चौथी गढ़वाल राइफल का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




श्रीनगर। यूथ फाउंडेशन चौरास कैंप में चौथी गढ़वाल रायफल का 66वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कैप्टन सुरेंद्र सिंह नेगी ने राष्ट्र रक्षा के कार्य को सर्वोत्तम बताया और सेना के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को सेना में भर्ती होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में युवा और पूर्व सैनिक शामिल हुए। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबेदार मेजर राजेंद्र प्रसाद भट्ट, कैप्टन धर्म सिंह बत्र्वाल, कैप्टन दिनेश सिंह पटवाल आदि मौजूद रहे। संचालन यूथ फाउंडेशन के डायरेक्टर सुबेदार मेजर धाम सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें