फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सड़क के अभाव में ग्रामीणों को नापनी पड़ रही है पैदल दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी कई गांवों तक सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है। जिस कारण गांवों में यातायात और अन्य सुविधाओं का अभाव बना है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से सबसे अधिक समस्या तब पैदा होती है जब किसी बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना होता है।

यही समस्या ग्राम पंचायत मंजाकोट के कोठी, डांडा और बुडाली गांवों के ग्रामीणों के सामने है। वर्षों से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर खड़ी चढ़ाई नापनी पड़ रही है। गांव के पूर्व प्रधान मंगल सिंह बताते है कि गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन बार सर्वे किया है।
विज्ञापन

लेकिन इस दौरान मार्ग के एलाइनमेंट को लेकर ग्रामीणों में आपस में सहमति नहीं बन पाई थी। अब ग्रामीणों में सहमति बन गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से फिर से मार्ग के लिए एलाइनमेंट की मांग की है। मंगल सिंह ने बताया कि इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए मंजाकोट-पठवाड़ा मोटर मार्ग से सड़क का निर्माण किया जाना है। जोकि बडियारगढ़ मोटर मार्ग के सेंद्री गांव के पास लिंक होगा। इस मोटर मार्ग के निर्माण से उक्त गांवों के अलावा क्षेत्र के दर्जनों अन्य गांवों को भी फायदा होगा। यह मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के लोगों को लोस्तु व बडियारगढ़ क्षेत्र में आने जाने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण मोटर मार्ग निर्माण में देरी हुई है। अब कोठी, डांडा और बुडाली गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए शासन को स्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद आरिफ खान, अधिशासी अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें