फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चोपड्यूं राम मंदिर में स्थापित किया श्रीराम दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पाबौ। विकास खंड पाबौ के चोपड्यूं स्थित प्राचीन राम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वार्षिक पूजन शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार व ढोल दमाऊं के साथ श्रीराम दरबार की मूर्तियां स्थापित कर दी हैं।

डॉ. शिवानंद नौटियाल एवं सुरेंद्र नौटियाल जनकल्याण सामाजिक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि मंदिर में दैनिक पूजा अनुष्ठान शुरू हो गया है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह के समय मंत्रोच्चार पाठ व दोपहर बाद हवन यज्ञ होगा। साथ ही समिति द्वारा ब्लॉक के जटेश्वर मंदिर में शिव पार्वती परिवार की मूर्तियां भी स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको लेकर दैनिक पूजा अनुष्ठान किया जा रहा है। पंडित कृष्णबल्लभ पोखरियाल शास्त्री द्वारा 11 फरवरी तक प्रतिदिन शिव पार्वती पूजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर शिरकत करने की अपील की है। इस मौके पर बाबा शेखर गिरी, पंडित गोबर्धन शास्त्री, आशुतोष पोखरियाल, हिमांशु पोखरियाल, ओंकार पोखरियाल और मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें