फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे वाहन से मिला चालक का शव

Sat, 21 Nov 2015 06:57 PM IST
देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बागवान के निकट अलकनंदा नदी में समाए छोटे मालवाहक वाहन को पुलिस ने अलकनंदा नदी से बाहर निकाल दिया है। वाहन के अंदर चालक का शव बरामद हो गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को सड़क में ला रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात बदरीनाथ हाईवे पर बागवान से 200 मीटर दूर एक छोटा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में गिर गया। शुक्रवार को इस हादसे की जानकारी पुलिस और अन्य लोगों को मिली। नदी में खोजबीन के दौरान अलकनंदा में वाहनों के टायर दिखने पर पुलिस ने रस्सों के सहारे वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की थी, लेकिन बहाव अधिक होने के कारण रस्से टूट गए। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाई। शनिवार को क्रेन से वाहन खींचने की कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन क्रेन की चेन भी छोटी पड़ गई। शाम तक दूसरी चेन का प्रबंध कर दोबारा से रेसक्यू आपरेशन शुरू किया गया।
शाम लगभग सवा पांच बजे वाहन को रस्सों की मदद से किनारे लाया गया। वाहन चालक का शव वाहन के अंदर से मिल गया। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि वाहन चालक की शिनाख्त 23 वर्षीय विक्की निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। वाहन के अंदर फंसे शव को बाहर निकालकर सड़क पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें