फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: संस्कृत विभाग के अध्यक्ष बने डाॅ. विश्वेश

Thu, 13 Nov 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में प्रो. कमला चौहान की सेवानिवृत्ति के बाद विभाग अध्यक्ष के रूप में डॉ. विश्वेश ‘वाग्मी’ को नियुक्त किया गया। डॉ. वाग्मी ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा में भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय दर्शन विशेषतः न्याय वैशेषिक के क्षेत्र में अपनी शोध–साधना की है। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. मंजुला राणा, डॉ. अनूप सेमवाल, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. बालकृष्ण बधानी समेत शिक्षकों व कर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन




चार दिसंबर से होंगी गढ़वाल विवि के विषम सेमेस्टर परीक्षाएं
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की यूजी एवं पीजी कक्षाओं के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू होंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान की ओर से परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छात्र विवि की वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें