फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: क्रिकेट एसोसिएशन पौड़ी के रमेश सचिव बने

Thu, 13 Nov 2025 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी (सीएपी) की बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रमेश रावत को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी का सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व सचिव व उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के काउंसलर मनोज नौटियाल ने कहा कि रावत के नेतृत्व में एसोसिएशन खिलाड़ियों के हित में नई योजनाओं को गति देगा। नवनियुक्त सचिव रमेश रावत ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, प्रशिक्षण सुविधाओं को सशक्त बनाना और खेल भावना को बढ़ावा देना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें