श्रीनगर। कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी से श्रीनगर के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा से मांग की है कि जब तक कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तब तक होटल और रेस्टोरेंट व्यावसायियों को घरेलू गैस सिलिंडर जो कमर्शियल दरों पर होते हैं, उन्हें उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित न हो।संवाद
-
बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी 18 को
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के टीचिंग बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में आगामी 18 मार्च बुधवार को विशेष कार्डियो ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस ओपीडी में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मालविया द्वारा हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। यह कार्डियो ओपीडी बेस अस्पताल की जनरल मेडिसिन ओपीडी के समीप पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से ओपीडी का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद