फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में डोली यात्रा का स्वागत

Mon, 11 May 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशिला डोली यात्रा सातवें दिन देवप्रयाग संगम स्थल पर स्नान करने के बाद श्रीनगर पहुंची।
विज्ञापन


डोली यात्रा के नगर में पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष, सभासदों समेत स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया। कीर्तिनगर में डोली यात्रा की पूजा कर दुआ मांगी गई।

जगदीशिला डोली ने सोमवार सुबह रघुनाथ मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ देवप्रयाग संगम स्थल पर स्नान किया। तीर्थ पुरोहितों  की पूजा अर्चना के बाद डोली यात्रा कीर्तिनगर के बाद श्रीनगर के लिए रवाना हुई। बागवान, मलेथा, कीर्तिनगर में स्थानीय निवासियों ने डोली का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढुंडप्रयाग में डोली ने स्नान किया। श्रीनगर पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी, सभासद जितेंद्र रावत, मनीष नौटियाल, अनूप बहुगुणा, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बीरेंद्र नेगी सहित स्थानीय निवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। डोली यात्रा समिति के अध्यक्ष रूप सिंह ने बताया कि डोली रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ जाएगी। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें