फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश स्वीकृति के बाद ही अस्पताल छोड़े डॉक्टर : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। एसीएमओ डाॅ. पारुल गोयल को जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. पारुल बीते 2023 से जनपद में एसीएमओ पद पर तैनात रहीं। नवनियुक्त सीएमओ डाॅ. पारुल गोयल ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में नियमित स्थलीय निरीक्षण व कार्य वितरण में संतुलन उनकी प्राथमिकता रहेगी।उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की मूल निवासी डॉ. पारुल गोयल 2002 में उत्तराखंड के पहले बैच की चिकित्सक हैं। उन्होंने एमबीबीएस रूस व पीजी अमेरिका से किया है। इससे पूर्व वह अल्मोड़ा, द्वारहाट, यूएस नगर, चंपावत के साथ ही एनएचएम निदेशालय, नैनीताल में सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन




जबकि जुलाई 2023 में उन्हें एसीएमओ पौड़ी के पद पर तैनाती मिली। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवा को सुचारु रूप से संचालित करना अहम जिम्मेदारी है। कहा कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में मेडिकल व अन्य कार्मिकों की कमी को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। पदभार संभालते ही उन्होंने चिकित्सकों व कार्मिकों को बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित न रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों में बिजली, पानी की व्यवस्था सुचारु करने व कार्मिकों का वितरण समान रूप से हो इसे लेकर भी अफसरों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें