फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीवीओ व डीएचओ कार्यालय के आसपास फैले कूड़े पर बिफरे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व बेला पर जिला मुख्यालय सहित जनपदभर में स्वच्छता एवं सेवा दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सहयोग से विकास भवन परिसर के चारों ओर व विकास मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मुख्य पशु-चिकित्साधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी कार्यालयों के आसपास फैले कूड़े देख बिफर पड़े। जिस पर उन्होंने दोनों कार्यालयों के अधिकारियों के नाम चालान काटने के निर्देश दिए हैं।



शुक्रवार को आयोजित स्वच्छता व सेवा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के आसपास स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों, अधिकारियों व कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों ने व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया। विकास भवन परिसर में मुख्य पशु-चिकित्साधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी कार्यालयों के आसपास फैले कूड़े को देखते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दोनों अधिकारियों के नाम चालान काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी गढ़वाल की ओर से विकास भवन परिसर में 25 गरीब, असहाय और राहगीरों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल व फल वितरित किए गए। वहीं, जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, डीडीओ मनविंदर कौर और डीएचओ राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें