फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने सुनीं जल विद्युत परियोजना से प्रभावित लोगों की परेशानी

Wed, 31 Dec 2025 11:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। टिहरी डीएम की अध्यक्षता में एचएनबी चौरास में परियोजना संचालक कंपनी जीवीके और श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से प्रभावित लोगों के साथ बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखीं, जिस पर डीएम ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में धारी गांव के प्रभावितों ने कम मुआवजा मिलने की बात कही। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार प्रभावितों को प्रतिकर भुगतान दे दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए ग्राम प्रधान को सभी की सूची तहसीलदार को उपलब्ध कराने, पुनः सर्वे करने एवं विधिक राय लेने की बात कही।
मंगसू के लोगों ने गुगली में क्रशरों को हटाने, खेत का समतलीकरण करने, प्रतिकर भुगतान और रास्ते की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कंपनी को कार्यवाही करने को कहा गया। गुरसाली के लोगों ने खेतों के ऊपर से ट्रांसमिशन लाइन का भुगतान न मिलने की बात कही, इस पर एसडीएम से रिकार्ड निकालने तथा कंपनी के सीएफओ को अगली बैठक में उपस्थित होने को कहा गया। ग्राम नैथाणा और सुपाणा के लोगों ने भी समस्याएं बताईं। बैठक में एसडीएम मंजू राजपूत, जीवीके कंपनी से संतोष, खनन अधिकारी रवि सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन



नैथाणा में खेल मैदान के लिए 15 दिन में डीपीआर मांगी
डीएम ने रेलवे अफसरों को समस्याएं दूर करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी



कीर्तिनगर। जिलाधिकारी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं पर रेलवे के अधिकारियों के साथ भी बात की। उन्होंने नैथाणा में खेल मैदान बनाने की मांग पर युवा कल्याण विभाग से 15 दिन के भीतर रिवाइज डीपीआर भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रतिकर भुगतान के प्रकरणों को लेकर गांवों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने, सागर स्टोन क्रशर के तहत प्रतिकर भुगतान को लेकर सहखातेदारों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने, रानीहाट में रेलवे ट्रेक पर हल्के वाहनों के लिए फुट ओवरब्रिज के संबंध में ग्रामीणों को संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर लोकेशन देखने एवं तकनीकी जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने और स्टेशन पर बोर्ड लगाने को कहा गया।
ग्रामीणों ने श्मशान घाट का रास्ता बनाने, नैथाणा, देवली एवं रानीहाट में तारबाड़, चारापत्ती की व्यवस्था करने, मोटर पुल पर ब्रेकरों की दूरी बढ़ाने आदि की मांग रखी। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम मंजू राजपूत, आरवीएनएल के जीएम पमीर अरोड़ा, मैनेजर विनोद बिष्ट, खनन अधिकारी रवि, तहसीलदार मो. शदाब, एसएलओ कार्यालय से बीना सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें