फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने किया निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण

Sat, 29 Nov 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्माणदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

डीएम ने किया निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को बेस अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने व निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न किए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों ने निर्माण कार्य जनवरी 2026 तक पूरा किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष सयाना ने डीएम को बेस अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट में 50 बेड का ब्लॉक बनेगा, जिसमें आईसीयू समेत तमाम संसाधन होंगे। ब्लॉक में यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे। कहा अस्पताल में न्यूरो सर्जन की तैनाती हो गई है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है, कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के प्रयास भी जारी हैं। वहीं दूसरी ओर डीएम भदौरिया ने नगर निगम क्षेत्र के फरासू में प्रथम स्मार्ट आंगनबाड़ी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डीए ने स्थानीय लोगों व वार्ड के विजय चमोली की ओर से रखी गई पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें