फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने 60 महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 09 Mar 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय के विकास भवन सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां को समर्पित थीम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 महिलाओं व नौनिहाल प्रभा और स्वस्ति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत नौनिहाल स्वस्ति के दीप मंत्र गायन से हुई व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बाल विकास विभाग की ओर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और समाज के विकास में मातृशक्ति का योगदान सर्वोपरि है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि सम्मान प्रमाणपत्र पूरी तरह गढ़वाली भाषा में तैयार किए गए ताकि स्थानीय बोली और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उनकी माता की तस्वीर अंकित विशेष मोमेंटो भी भेंट किए गए। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, सीडीओ गिरीश गुणवंत, पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर और डीएसटीओ राम सलोने सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें