फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आक्रोशित व्यापारियों व नगरवासियों से डीएम ने देरशाम की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज व्यापारियों व नगरवासियों से आखिरकार डीएम ने देरशाम बैठक की। कहा कि मंगलवार (आज) से जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ व नेत्र सर्जन कार्यभार संभालेंगे देंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहन ने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर शासन से वार्ता की गई है। जिसमें रेडियोलॉजिस्ट डाॅ.संजय त्यागी, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. हितेन जंगपांगी व नेत्र सर्जन डॉ. श्याम किशोर मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। जबकि जिला अस्पताल में तकनीशियन स्टाफ पूरा है, नर्सिंग स्टाफ भी जल्द ही तैनात किया जाएगा। अस्पताल में साफ सफाई, सुरक्षा व अन्य सेवाओं से संबंधित कार्मिकों को नगर निकाय की आचार संहिता तक अस्थाई सेवा पर रखा गया है। चुनाव के बाद आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। डीएम ने पदाधिकारियों को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने देने का भी दावा किया। पैथोलॉजी टेस्ट भी पूर्व की भांति 2 बजे बाद भी होते रहेंगे। साथ ही आयुष्मान व गोल्डन कार्ड का लाभ भी मरीजों को लाभ जाया जाएगा। इस मौके पर एडीएम अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल, व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव देवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें