फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डेंगू नियंत्रण के लिए डीएम ने दिए निर्देश, जन-जागरूकता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, उपजिलाधिकारी समेत संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जन-जागरूकता जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने और डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराने के निर्देश दिए। नगर निकायों को नियमित रूप से फॉगिंग कराने व प्रत्येक वार्ड में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर उन्हें डेंगू के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
कहा कि जलभराव की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर जमा पानी साफ करें।। स्वास्थ्य विभाग को अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को विद्यालयों में डेंगू से बचाव लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि सभी स्कूलों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। गमलों और स्कूल के आसपास रुके हुए पानी को जमा न होने दें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीएमओ डॉ. पारूल गोयल, सीईओ नागेंद्र बर्तवाल, एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, ईओ सतपुली पूनम, थलीसैंण ईओ दीपक प्रताप, डॉ. सौरभ, डॉ. राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें