फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने तीन अफसरों के वेतन आहरण पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक बृहस्पतिवार को एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जो आवेदन लंबित हैं, उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त, खंड विकास अधिकारी दुगड्डा व द्वारीखाल के स्तर पर अधिक आवेदन लंबित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तीनों अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कोटद्वार के स्तर से 1330 आवेदन लंबित व ग्रामीण क्षेत्र में विकासखंड दुगड्डा स्तर पर 201, जबकि विकासखंड द्वारीखाल के स्तर पर 314 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने तीनों अधिकारियों लंबित आवेदनों का निस्तारण तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि वे योजना के क्रियांवयन में तत्परता दिखाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित न रहे। बैठक में बताया गया कि जनपद में 3959 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में 2074 व ग्रामीण क्षेत्र में 1885 आवेदन शामिल हैं। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, प्रशिक्षु पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी और महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें