फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण पर निकले डीएम तो अधिकारियों की लापरवाही की दिखी भरमार

विज्ञापन
देवप्रयाग मे राष्ट्रीय राजमार्ग का जायजा लेते डीएम टिहरी मंगलेश घिल्डियाल - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड मुख्यालय के विभिन्न विभागों का डीएम ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया, तो अधिकारियों की लापरवाही की भरमार दिखी। अपने सामने अव्यवस्थाओं को देखकर डीएम अधिकारियों से सख्ती से निपटे। सीएचसी के वरिष्ठ सहायक के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए जबकि खाद वितरण के मामले में लापरवाही बरतने पर साधन सहकारी समिति के सचिव के खिलाफ एआर कॉपरेटिव को मामले की जांच सौँपी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने हिंडोलाखाल पहुंचकर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मनरेगा, समाज कल्याण, कॉपरेटिव पटलों व डूँगी साधन सहकारी समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ढूंगी साधन सहकारी समिति कार्यालय में तैनात कॉपरेटिव सचिव द्वारा एक ही व्यक्ति को 45 किलो के यूरिया खाद के पांच बोरे दिए जाने का मामला उठा। खाद वितरण के मानकों का सही जवाब न दिए जाने पर डीएम ने प्रकरण की जांच के निर्देश एआर कॉपरेटिव को दिए है। वहीं साधन सहकारी समिति द्वारा प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए ऋण वितरण में शिथिलता को देखते हुए संबंधित सचिव को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि प्रत्येक शनिवार को गांवों का भ्रमण कर प्रवासियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही टूर रजिस्टर की फ़ोटो सीधे डीएम के मोबाइल पर भेजें। इसके बाद थाने के निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना प्रभारी को कोरोना से निपटने में आने वाली किसी भी समस्या को सीधे उनसे या एसएसपी से संपर्क करने को कहा। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक के अनुपस्थित पाए जाने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र, बीडीओ सोनम गुप्ता, तहसीलदार एसएस कठैत, थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सफवान अली, टीम लीडर जेके तिवारी व परियोजना प्रबंधक एसके वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें