फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिलाधिकारी ने डॉ. बी. गोपाल रेड्डी की प्रतिमा का किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बीजीआर परिसर, पौड़ी में डॉ. बेजवाड़ा गोपाल रेड्डी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ.रेड्डी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है।

बुधवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. रेड्डी ने शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थापित यह प्रतिमा विद्यार्थियों और समाज को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देगी। बीजीआर परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने कहा कि परिसर में वर्ष 2015 से डॉ. बी. गोपाल रेड्डी की प्रतिमा की स्थापना के प्रयास किए जा रहे थे। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल के प्रयासों से यह साकार हुआ है। इस मौके पर पूर्व परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी, डीडीएसडब्ल्यू प्रो. अनीता रुडोला, प्रो. एमपी पुरोहित, प्रो. एके डोबरियाल, प्रो. पीयूष सिन्हा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल और आस्कर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कौन थे डा. रेड्डी



डॉ. बी. गोपाल रेड्डी का जन्म 5 अगस्त 1907 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के गांव बुचिरेड्डीपालम में हुआ था। डॉ. रेड्डी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। 1953 में आंध्र राज्य की स्थापना में उनकी भूमिका ऐतिहासिक थी। मार्च 1955 से अक्तूबर 1956 तक आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री बने। डॉ. रेड्डी राज्यसभा में (1958-1960) और लोकसभा (1963) के सदस्य रहे। उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल (1967-1972) के रूप में नियुक्त किया गया। 1971 में पौड़ी परिसर का नाम डॉ. रेड्डी के नाम पर रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें