फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री चुफाल ने का अस्पताल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रभारी मंत्री विशन सिंह चुफाल का कहना है कि राजकीय मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में निर्माणाधीन आईसीयू वार्ड 27 मई तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कोविड अस्पताल श्रीकोट में बन रहे आईसीयू वार्ड, आक्सीजन प्लांट व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत और कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी सिंह ने मंत्री को अस्पताल की व्यवस्थाएं बताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। कोविड अस्पताल में आए दिन बड़ी संख्या में हो रही मौतों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज अत्यंत गंभीर अवस्था में आ रहे हैं। वरिष्ठ डाक्टरों के वार्ड में न जाने के सवाल पर चुफाल ने माना कि पहले यह शिकायतें आ रही थीं, लेकिन अब सीनियर डाक्टर मरीजों को देखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टरों के वार्ड में जाने से मरीजों को मानसिक शक्ति मिलती है। ब्लैक फंगस की व्यवस्थाओं पर मंत्री ने कहा कि अभी यहां डाक्टरों को इस बीमारी के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है। न ही ऐसा कोई मामला आया है। बीमारी के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें