फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला विकास प्राधिकरण को मिले 11 कनिष्ठ अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला विकास प्राधिकरण पौड़ी को 11 नए कनिष्ठ अभियंता मिल गए हैं। प्राधिकरण अभी तक प्रभारी कनिष्ठ अभियंताओं के भरोसे चल रहा है। नियमित कनिष्ठ अभियंता मिलने से विभागीय कार्यों के संपादन में तेजी आएगी। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने सभी नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को तैनाती देते हुए बेहतर कार्य किए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।



जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय लंबे समय से प्रभारी अधिकारियों के भरोसे संचालित हो रहा है। जिससे प्रभारी अधिकारियों पर जहां मूल विभाग के कार्यों का दायित्व था। वहीं प्राधिकरण के कार्यों का अतिरिक्त दबाव रहता था। प्राधिकरण में सहायक अभियंता सहित कनिष्ठ अभियंता के पद लंबे समय से खाली पड़े थे। जिसका प्राधिकरण के कार्यों पर वितरीत प्रभाव पड़ रहा था। प्राधिकरण में सहायक अभियंता के पद पर रणवीर सिंह की नियमित नियुक्ति हो चुकी है।
विज्ञापन

अब विभाग को 11 नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंता भी मिल गए हैं। इससे प्राधिकरण में नक्शे पास किए जाने, निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अवैध निर्माण की जांच, प्रवर्तन सहित अन्य कार्यों का बेहतर संपादन हो पाएगा। जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि प्राधिकरण को मिले समस्त नवनियुक्त 11 कनिष्ठ अभियंताओं को तैनाती दे दी गई है। इनमें यमकेश्वर व कोटद्वार में 2-2, लैंसडौन में 1 कनिष्ठ अभियंता तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि 6 प्राधिकरण मुख्यालय पौड़ी में तैनात रहेंगे। जिनमें 2 पौड़ी, 2 श्रीनगर क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि एक भू-उपयोग और एक को कार्यालयी कार्यों का दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त समस्त कनिष्ठ अभियंताओं को कार्यों के सफल संपादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें