फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार स्थित कोडिया कैंप में अगस्त माह में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने स्वास्थ्य, विद्युत, पुलिस, परिवहन और नगर निगम को भर्ती स्थल पर व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव ने भर्ती स्थल पर व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस विज्ञप्ति में जारी कर अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के विरोध से बचने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कोटद्वार स्थित कोडिया कैंप में आयोजित होने वाली भर्ती के लिए मेडिकल टीम व एंबुलेंस, लाइट व्यवस्था, साफ-सफाई, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। डीएम ने परिवहन विभाग को अभ्यर्थियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, आरटीओ अनिता चंद आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें