फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का जल्द करें निस्तारण : आईजी

Fri, 21 Jun 2024 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में अपराध समीक्षा बैठक लेते आईजी  करन सिंह नगन्याल
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने पौड़ी ने थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान आईजी ने लंबित विवेचनाओं का ठोस साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पौड़ी स्थित परिक्षेत्रीय कार्यालय में आईजी केएस नगन्याल ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, पुलिस शिकायत प्राधिकरण, शासन, पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों को समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने और शिकायतकर्ता से बात कर उनसे फीडबैक प्राप्त करने को भी कहा। इसके अलावा ऑपरेशन स्माइल, ऑपरेशन नशा मुक्ति को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मानसून सीजन को देखते हुए आपदा उपकरणों को अभी से तैयार रखने, मुख्य सड़क बंद हो जाने पर वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखने को कहा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों व शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी लोकेश्वर सिंह, एएसपी कोटद्वार जया बलोनी, सीओ सदर पौड़ी अनुज कुमार, सीओ कोटद्वार विभव सैनी, सीओ श्रीनगर आरके चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें