पौड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव में सामुदायिक सहभागिता के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए मुख्य संदर्भदाताओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की आवश्यकता व महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में जनपद के सभी 15 विकासखंडों 115 संकुलों से 225 मुख्य संदर्भदाताओं ने प्रतिभाग किया।
डायट के प्रचार्य स्वराज तोमर ने विद्यालयों के विद्यालय प्रबंधन समिति की आवश्यकता एवं उसकी महत्व पर चर्चा की। साथ ही समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों शिक्षा का अधिकार, विधालय अनुदान, सामाजिक संपरीक्षा पीएमश्री विद्यालय, पीएमई विद्या, केजीवीवी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा जिलाधिकारी की पहल पर डायट व समग्र शिक्षा द्वारा तैयार गई पुस्तिका गुलदार व तेंदुए से बचाव के लिए पाठ्यक्रम के बारे में भी बताया गया। जिला समन्वयक सोनाली नौटिया ने बताया कि संकुल स्तर पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सभी विकासखंडों में 23 दिसंबर से पांच चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी एसएमसी सदस्यों को शैक्षिक आह्वान पुस्तिका के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों, विकास कार्यों आदि जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मुख्य संदर्भदाता डॉ. अरविंद सिंह, नरेंद्र बिष्ट ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर आरती रावत, दीपक चंद्र, राजेश कुमार राय, रविंद्र सिंह रावत, आलोक शर्मा और रेखा गौनियाल आदि मौजूद रहे।