फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बैठक की तारीख पर व्यापार सभा में मतभेद

Thu, 24 Sep 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। व्यापार सभा श्रीनगर की प्रस्तावित बैठक की तारीख को लेकर पदाधिकारियों के अलग-अलग संदेश सामने आने से संगठन के भीतर मतभेद की स्थिति नजर आ रही है। एक ओर कोषाध्यक्ष पंकज नेगी की ओर से 25 सितंबर को बैठक करने को लेकर सदस्यों से राय मांगी गई है वहीं मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने 2 अक्तूबर को व्यापार सभा भवन में बैठक की सूचना जारी की है। इससे व्यापारियों में बैठक की वास्तविक तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं मामले में व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी ने कहा कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं। ऐसे में बिना अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक बुलाए जाने की बात उनकी समझ से परे है। वहीं महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बैठक को लेकर बाजार में एनाउंसमेंट भी हो चुका है और शुक्रवार को बैठक की जाएगी। एक ही संगठन की बैठक को लेकर अलग-अलग तारीख और बयान सामने आने से व्यापारियों के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन से पहले कई अहम मुद्दों पर सामूहिक चर्चा जरूरी है। ऐसे में संगठन की ओर से बैठक की तारीख स्पष्ट होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें