पौड़ी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 5000 मीटर दौड़ में दिगंबर, 1500 मीटर में अखिलेश, 800 मीटर में आसिफ, 200 मीटर में दीपांशु व अरुण अव्वल रहे।
मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ के तहत बालक वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर- 14 गोला फेंक में कल्जीखाल ब्लॉक के रोहित प्रथम, कोट के विकास द्वितीय व पौड़ी के वेदांश तृतीय रहे। ऊंची कूद में अभिनव दुगड्डा ने पहला, अनुज एकेश्वर ने दूसरा व समीर नैनीडांडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर -20 की 5000 मीटर दौड़ में दिगंबर पौड़ी प्रथम, अनुज दुगड्डा द्वितीय व प्रियांशु द्वारीखाल तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में दीपांशु दुगड्डा ने पहला, आशीष पाबौ ने दूसरा, आयुष जयहरीखाल ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में गोपाल कोट प्रथम, धोनी पौड़ी द्वितीय, अभिषेक नैनीडांडा तृतीय रहे। ऊंची कूद में सागर नैनीडांडा प्रथम, प्रतीक रिखणीखाल द्वितीय व अक्षांश कोट तृतीय रहे।
अंडर -23 भाला फेंक में सुमित खिर्सू प्रथम, किशन द्वारीखाल द्वितीय, कृष्ण कल्जीखाल तृतीय रहे। चक्का फेंक में अभिषेक पौड़ी प्रथम, किशन द्वारीखाल द्वितीय व अमन पौड़ी तृतीय रहे। ऊंची कूद में पौड़ी के किशन प्रथम व अमन द्वितीय, जबकि अमन कल्जीखाल तृतीय रहे। गोला फेंक में अभिषेक पौड़ी प्रथम, विशाल खिर्सू द्वितीय, मोहित जयहरीखाल तृतीय रहे।
लंबीकूद में सूरज पौड़ी प्रथम, कुनाल खिर्सू द्वितीय व तनिष्क पौड़ी तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में आसिफ दुगड्डा प्रथम, मोहित द्वारीखाल द्वितीय, अखिलेश कोट तृतीय रहे। 1500 मीटर में अखिलेश कोट ने पहला, सूरज कल्जीखाल ने दूसरा व मोहित जयहरीखाल ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर में अरुण पोखड़ा ने पहला, प्रियांशु खिर्सू ने दूसरा व नीरज थलीसैंण ने तीसरा स्थान पाया। जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार फोनिया ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर बीओ भगवान गुसांई, नरेश रावत, मनोज कुमार, सुनील नेगी और मुकेश कुमार आदि निर्णायक रहे।