फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष नसबंदी आसान और सुविधाजनक है: डॉ. तमिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत ''''आज ही शुरुआत करें, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें” थीम को लेकर जिला अस्पताल पौड़ी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद में यह पखवाड़ा 4 दिसंबर तक मनाया जाएगा।एसीएमओ पौड़ी डाॅ. पारुल गोयल ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत 21 से 27 नवंबर तक आशा कार्यकर्ता एवं संबंधित क्षेत्र की एएनएम व सीएचओ द्वारा ग्राम स्तर पर लक्ष्य दंपत्तियों को पखवाड़े के दौरान प्रदत्त सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

28 नवंबर से 4 दिसंबर तक नसबंदी शिविरों के अतिरिक्त जिला चिकित्सालय पौड़ी, बेस चिकित्सालय कोटद्वार एवं श्रीनगर में प्रत्येक दिन यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। सर्जन डॉ. तमिश ने कहा कि पुरुष नसबंदी को लेकर लोगों में भ्रातियां हैं, महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी आसान और सुविधाजनक है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करिश्मा सलाना ने मौजूद प्रतिभागियों को अन्य स्थायी व अस्थायी परिवार नियोजन साधनों के बारे में दी। इस दौरान डाॅ. भूमिका, डाॅ. सोनिका, परिवार नियोजन परामर्शदाता सीमा काला, बबिता नौटियाल, नम्रता गुसाईं, निधि और ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें