फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खिर्सू ब्लॉक के प्रधान संगठन के धीरेंद्र बने अध्यक्ष

Sat, 13 Sep 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




पौड़ी। विकासखंड खिर्सू में ग्राम प्रधान संगठन ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में धीरेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष और अमित कंडारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने एक समान रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन


विकासखंड कार्यालय में आयोजित ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में ब्लॉक के 45 ग्राम सभाओं के सापेक्ष 43 प्रधानों ने प्रतिभाग कर संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। अध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र सिंह नेगी को सर्वाधिक मत पड़े जबकि संगठन में अमित कंडारी को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, रुकुम सिंह रावत को संरक्षक, सौरभ गोदियाल को महासचिव, अंजू देवी को सचिव, कुलदीप गुसाईं को महामंत्री, सुमन देवी को सह सचिव व जगमोहन चौहान को उप सचिव चुना गया। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास में योगदान करने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमित कंडारी, बबली देवी, जितेंद्र सिंह, हेमलता देवी, मेहताब सिंह, राजवीर सिंह, जयपाल सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें