फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पांच साल बाद भी अधूरा पड़ा धारी-बाग्यों मार्ग

Wed, 11 Nov 2026 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर l विकासखंड कीर्तिनगर के धारी-बाग्यों मोटर मार्ग का निर्माण पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क की बदहाल स्थिति और क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण विजेंद्र सिंह राणा व उत्तम सिंह राणा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर ने पांच वर्ष पूर्व कोटी गांव के पास से तीन किलोमीटर मार्ग टका निर्माण शुरू किया था लेकिन काम अब भी अधूरा है। मार्ग पर बिखरे पत्थरों और क्षतिग्रस्त रास्तों से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इससे जल, जंगल, खेत और स्कूल जाने वाले रास्ते भी प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने विभाग से मार्ग की दशा सुधारने और गांव के लिए एक किमी मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। वहीं अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विवाद के कारण मार्ग पर पार्ट वन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके बाद पार्ट टू का कार्य कराया जाएगा और फिर यातायात शुरू करने का प्रयास होगा। मार्ग विस्तार की योजना भी तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें