फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग संगम पर देव डोलियों ने किया गंगा स्नान

Fri, 23 Jan 2026 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। वसंत पंचमी पर्व पर सती अनसूया की डोली 51 वर्ष बाद देवप्रयाग के पावन संगम पर गंगा स्नान को पहुंची। ढोल नगाड़ों सहित अपने निशानों के साथ डोली ने गंगा स्नान किया। मां सती अनसूया की डोली 1975 के बाद देवप्रयाग पहुंची। वहीं भैरव देव की डोली ने भी स्नान किया। श्रद्धालुओं ने भी यहां अलकनंदा भागीरथी संगम पर स्नान किया।
विज्ञापन


गोपेश्वर (चमोली) के कीलांचल पर्वत पर स्थित सिद्धपीठ मां अनसूया के पुजारी राकेश तिवाड़ी ने बताया कि मां अनसूया व अत्रि मुनि के आश्रम से निकली देवरा यात्रा पावन नदियों के स्नान व प्रमुख तीर्थों के दर्शन के बाद 28 अप्रैल को अपने आश्रम में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सती अनसूया ने ब्रह्मा, विष्णु व महेश को नवजात शिशु का रूप देकर उन्हें माता का स्नेह दिया था। वहीं वसंत पंचमी पर्व पर स्नान के लिए बूढ़ा केदार से भैरव देव की डोली भी गंगा स्नान को पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें