फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चेतावनी के बाद भी नहीं चेते ऑपरेटर, लटकते केबल काटने सड़क पर उतरे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम के वार्ड संख्या 28 आम्रकुंज-रगड़ा में लटकते केबल, इंटरनेट फाइबर और डिश टीवी के तारों को दो दिन के भीतर व्यवस्थित करने की चेतावनी देने के बावजूद संबंधित एजेंसियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ऐसे में सोमवार को वार्ड पार्षद जेपी बिष्ट खुद मौके पर पहुंच गए और लटकते व बेकार पड़े तारों को हटाने और कटवाने का अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि वार्ड के कई बिजली पोलों पर आठ से दस केबल और फाइबर तारों का झुंड लटका हुआ है। कई कंपनियां पुराने तार छोड़कर नए तार डाल चुकी हैं, लेकिन अनुपयोगी केबल आज भी पोलों और सड़कों पर वैसे ही लटके हैं। इससे जगह-जगह तारों का जाल बन गया है, जो लोगों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि राहगीरों को झुककर निकलना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे भी इससे परेशान हैं। जनसुरक्षा को देखते हुए अब बेकार और अनुपयोगी तारों को काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें