फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुलदार को आदमखोर घोषित कर शिकारी करें तैनात’

विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्सू ब्लाक के ओखल्यूं गांव में एक किशोर (15) को मार डालने वाले गुलदार को ग्रामीणों ने आमदखोर घोषित करने और शिकारी तैनात करने की मांग की। वहीं वन विभाग की ओर से गांव में लगातार गश्त जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को खिर्सू ब्लाक के ओखल्यूं गांव के ग्रामीण मुख्यालय पौड़ी पहुंचे और मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ब्लाक प्रमुख खिर्सू भवानी गायत्री, ग्राम प्रधान सिंगोरी सरोजनी देवी व सुमन नेगी ने कहा कि गुलदार के मवेशियों को शिकार बनाने की कई बार वन विभाग से शिकायत की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता ने नहीं किया। गुलदार अब आदमखोर हो चुका है। इसलिए गुलदार को जल्द आदमखोर घोषित कर यहां शिकारी तैनात किए जाएं। वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए लगातार गश्त करने के साथ ही कैमरे लगाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दे दिया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह, प्रधान मिंदाण गांव मीना देवी, प्रधान जाख संजू देवी, सोहन सिंह, सरस्वती देवी, निधि, विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें