फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा करेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा महकमा अब विभाग में सेवारत अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा करेगा। अपर शिक्षा निदेशालय गढ़वाल मंडल की ओर से मंडल के सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा एसपी खाली ने गढ़वाल मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज विद्यालयों, कार्यालयों का निरीक्षण व अनुश्रवण समय-समय पर करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई बार कार्यों के निष्पादन में लापरवाही बरती जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नए सिरे से दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं। अपर निदेशक खाली ने बताया कि कार्मिकों के कार्यों की समीक्षा जरूरी है। इसके अलावा अपर निदेशक खाली ने कार्यालयों के पत्र प्रेषण अनुभाग की सतत समीक्षा करने करने को भी कहा है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें