फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबौ व राठ महाविद्यालय में परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
पौड़ी के पाबौ महाविद्यालय में परीक्षा से पूर्व छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
राठ महाविद्यालय पैठाणी और राजकीय महाविद्यालय पाबौ में स्नातक स्तर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले सभी छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय पाबौ में बीए प्रथम वर्ष के हिंदी प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा शुरू हुई। प्राचार्य डा. राजेश उभान ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में हिंदी में पंजीकृत सभी 34 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिला प्रशासन से कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा के आयोजन में सहयोग की अपील की गई, लेकिन सहयोग नहीं मिला। कक्षाओं के सैनिटाइजेशन, छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था महाविद्यालय प्रशासन ने ही की। साथ ही छात्र-छात्राओं को सैनिटाइजर भी दिए। वहीं गढ़वाल विवि से संबद्ध राठ महाविद्यालय पैठाणी में द्वितीय पाली में बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर के पेपर के साथ परीक्षा शुरू हुई। प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने बताया कि कक्षाओं को परीक्षा से पहले और बाद में सैनिटाइज किया गया। परीक्षा में उपस्थित 50 छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
तीन पालियों में हुईं परीक्षाएं
चंबा (टिहरी)। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वामी रामतीर्थ परिसर की यूजी और पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हुईं। स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन पालियों में र्हुइं। कोविड-19 को देखते हुए मुख्य गेट पर परिसर प्रशासन की ओर से गोले बनाए गए थे। यहां से एक-एक करके सभी परीक्षार्थी हाथ सैनिटाइज करने के बाद परीक्षा केंद्र में गए। परीक्षा केंद्र में भी सामाजिक दूरी का पालन कर बैठने की व्यवस्था की गई थी। परिसर निदेशक प्रो एए बौड़ाई ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए परीक्षाएं कराई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें