फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में गूंजा पहाड़ में ध्वस्त दूरसंचार का मुद्दा

विज्ञापन
Tirath Singh Rawat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में ध्वस्त दूरसंचार सेवा का मुद्दा लोकसभा में गूंजा। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जनपद चमोली व पौड़ी में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा की बदहाली का मुद्दा उठाया और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से क्षेत्र में इंटरनेट सेवा दुरुस्त किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सांसद तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा मेें कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पूर्ण रुप से असंतोषजनक व खराब है। क्षेत्रीय जनता दूर-दराज क्षेत्रों से बैंक, पोस्ट ऑफिस व विकास खंड मुख्यालयों में आते हैं, लेकिन उन्हें नेट नहीं है कहकर लौटा दिया जाता है। दूर संचार सेवा की इस लचर व्यवस्था से ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। रावत ने कहा कि जनपद पौड़ी के रिखणीखाल, धुमाकोट, जयहरीखाल, पोखड़ा, बीरोंखाल, थलीसैण, खिर्सू सहित पूरे क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था खस्ताहाल पड़ी है। उन्होंने केंद्र सरकार व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से क्षेत्र में इंटरनेट सेवा दुरुस्त किए जाने की मांग की है। दूसरी ओर महाप्रबंधक बीएसएनएल श्रीनगर विजयपाल का कहना है कि चमोली व पौड़ी के कुछ क्षेत्रों में दूरसंचार को लेकर समस्याएं हैं, लेकिन लगातार सेवा को दुरुस्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। दो-तीन दिनों में पूरे क्षेत्र में दूरसंचार सेवा सुचारु कर ली जाएगी। ,
चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में बदहाल दूरसंचार सेवा
पौड़ी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चमोली जिले के ग्राम कफोली, रुईसांण, घेस, कनोल, सुतोल, गैरी, कांडाई, भेरणी आदि स्थलों पर आज तक दूरसंचार की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि यह चीन सीमा से लगे और अधिकतर श्री नंदा देवी राजजात क्षेत्र के गांव हैं। उन्होंने बताया कि चमोली जिले की नीति घाटी में 12 गांवों के साथ ही कल्गोठ, पल्ला किमाणा, सलूड़, पटेला गौणा, पाणी ईराणी में भी दूर संचार सेवा का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें