फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में किया गया। यहां बुधवार रात से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पौड़ी जिले के 27 केंद्रों पर 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का वृहद टीकाकरण किया गया, लेकिन सीएचसी पाबौ में बिजली आपूर्ति ठप होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में कोविड टीकाकरण किया। पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी पाबौ के प्रभारी अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण इनवर्टर चार्ज नहीं हो पाया, जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल की रोशनी में टीकाकरण करना पड़ा। कहा कि केंद्र में जनरेटर सुविधा जुटाए जाने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। वहीं कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी डा. जीएस तालियान ने बताया कि जिले के 27 केंद्रों में करीब 4 हजार लोगों को कोविड टीका लगाया गया। शुक्रवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें