पौड़ी। बीजीआर परिसर के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर में सेवारत शिक्षकों के तबादले किए जाने पर चिंता जताई है। कहा कि पौड़ी परिसर में शिक्षकों की पहले से ही कमी है, ऐसे में तबादला किए जाने से छात्रों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
कुलपति को प्रेषित ज्ञापन में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष सुमित कुमार व पूर्व अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने बताया कि पौड़ी परिसर से तीन तीन शिक्षाविदों को तबादला श्रीनगर कर दिया गया है। बताया कि करीब 25 साल बाद पौड़ी परिसर को स्थायी शिक्षक मिले, उनको भी तबादला कर दिया गया। उन्होंने तबादलों को निरस्त करते हुए उक्त शिक्षकों को पुन: पौड़ी परिसर नियुक्त करने की मांग उठाई है। इस मौके पर अनीषा ममगाईं, अंकुश थपलियाल, आशुतोष नेगी, ऋषभ कुमार आदि शामिल रहे।