फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की मांग

Tue, 13 Oct 2026 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर अभाविप के अध्यक्ष पद प्रत्याशी भुवन चमोली ने मंगलवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में की गई शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव में अनियमितताओं को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

भुवन चमोली ने ज्ञापन में चुनाव से संबंधित सभी अभिलेखों, वीडियो फुटेज, बैलेट पेपर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कुलपति से की। उन्होंने कहा कि शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए, जिससे चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि कुलपति ने उनकी मांगों पर कमेटी गठित कर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें