फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: क्षेत्र पंचायतों की निधि एवं सम्मानजनक मानदेय दिलाने की मांग

Tue, 02 Dec 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। क्षेत्र पंचायत संगठन कीर्तिनगर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों के तहत क्षेत्र पंचायतों की अपनी निधि एवं सम्मानजनक मानदेय, हर वर्ष विकास कार्यों के लिए न्यूनतम 10 लाख रुपये दिलाए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में संगठन की ओर से उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन

कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, मनोज लखेड़ा ने कहा कि भारतीय संविधान के 73वें संशोधन (1992) में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को वरीयता और संवैधानिक आधार प्रदान किया गया था, जिसमें क्षेत्र पंचायतों को एक महत्वपूर्ण कड़ी माना गया। उत्तराखंड पंचायती राज एक्ट, 2016 की धारा 192 में भी मानदेय का प्रावधान है। इसके बावजूद क्षेत्र पंचायतों को इस व्यवस्था से पूर्णतः नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें