श्रीनगर/देवप्रयाग। पूर्व कैबिनेट मंत्री और फील्ड मार्शल स्व. दिवाकर भट्ट की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि यात्रा का देवप्रयाग, मुल्यागांव, बागवान, मलेथा, कीर्तिनगर, श्रीनगर और श्रीकोट में स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने स्व. दिवाकर भट्ट को श्रद्धासुमन अर्पित कर राज्य निर्माण और राज्य के विकास में किए गए उनके योगदान को याद किया गया। देवप्रयाग में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की अगुवाई में यात्रा संगम स्थल पहुंची। जहां दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि यात्रा में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, संगठन मंत्री गणेश काला, उक्रांद युवा अध्यक्ष आशीष नेगी, जिलाध्यक्ष पौड़ी अर्जुन नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष टिहरी राहुल कोटियाल, रघुवीर सिंह पंवार, राजेंद्र बिष्ट, अशोक टोडरिया, जवाहर भट्ट आदि शामिल रहे।