फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की मांग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। समिति प्रदेश में बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलित है। समिति का कहना है कि सरकार जल्द ठोस निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन प्रदेश स्तर पर शुरू किया जाएग।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यालय पौड़ी के बाबा साहेब आंबेडकर मूर्ति स्थल पर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर जनता के बीच जाएगी। समिति गांव-गांव जाकर लोगों से आंदोलन में समर्थन का आह्वान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति को लेकर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो समिति प्रदेश स्तर पर आंदोलन को उग्र करेगी। धरना देने वालों में सुनील कुमार, विनय टम्टा, गौरव कुमार, श्रीकांत, राजेश शाह, धनी राम, यशवंत कुमार, भक्तिशाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें