फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आरएसएस की ओर से आयोजित किया दीपावली मिलन कार्यक्रम

Thu, 16 Oct 2025 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवप्रयाग की ओर से दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कीर्तिनगर खंड के जाखणी में किया गया। मुख्य वक्ता प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने स्वदेशी जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया तथा आत्मनिर्भर भारत के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने संघ शताब्दी वर्ष को पूरे देश और प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायी कालखंड बताया और सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को संघ के कार्य से जोड़ने का अनुरोध किया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों से आई कीर्तन मंडलियों ने दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य में भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दैविक हवन संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने संघ शताब्दी वर्ष के प्रतीक स्वरूप 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता के चित्र के समक्ष अर्पित किए व हर्षोंल्लास के साथ भेलू खेला गया व पटाखे जलाए गए तथा ढोल–दमाऊ की थाप पर पारंपरिक नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में खंड संघचालक परशुराम भट्ट, जिला प्रचारक संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें