फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नवनिर्मित सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति शुरू होने में मलबा बना रोड़ा

Thu, 06 Nov 2025 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत अकरी, बारजुला, कड़ाकोट व डागर पट्टी के सैकड़ों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए बनाए गए 33 केवी सब स्टेशन सेमी-सेमला में बरसात के दौरान सड़क से आया मलबा रोड़ा बना हुआ है। इससे सब स्टेशन का उद्घाटन भी नहीं हो पा रहा है, जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर सेमी-सेमला में करोड़ों की लागत से 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। जिन गांवों में इस सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होनी है, उनमें खंभे और लाइन डालने का कार्य भी पूरा हो गया है। विगत सितंबर माह में हुई बारिश के दौरान सब स्टेशन के ऊपर से गुजरने वाली सड़क का मलबा बिजलीघर में बने यार्ड में आ जाने तथा बिजली के पोल टेढ़े होने के कारण सब स्टेशन का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है।
इससे क्षेत्र के गांवों के लोग पूर्व की तरह बिजली की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सब स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया था, ऐनवक्त बारिश से आया मलबा इस सब स्टेशन को शुरू करने के लिए मुसीबत बन गया है। लोगों ने ऊर्जा निगम से तत्काल सब स्टेशन को शुरू करने में आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण कर लोगों को इसका लाभ दिलाने की मांग की है। ऊर्जा निगम सेकेंडरी के अधीक्षण अभियंता प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि सिविल विभाग की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा। मलबा हटने व अन्य छूटे हुए कार्य पूर्ण होने पर शीघ्र ही सब स्टेशन को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें